परिहार: परिहार में आंधी-तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से सड़क हुई बाधित
परिहार प्रखंड में रविवार को आई तेज आंधी, तूफान और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई टाट-फूस के मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। हाई स्कूल परिहार के खेल मैदान में लगे करीब एक दर्जन पेड़ तेज हवा के कारण उखड़कर सड़क पर गिर गए। इससे परिहार-भिस्वा पथ पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का साम