सादुलशहर: दौलतपुर मिर्जेवाला रोड पर 3200 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दौलतपुर-मिर्जेवाला रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3200 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान दौलतपुरा-मिर्जेवाला रोड पर आरोपी रमजान और चिराग खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 3200 नशीली गोलियां बरामद कर बाइक भी जब्त गई है। आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फिलहाल पूछताछ की जा रही है।