सादुलशहर: बनवाली गाव में लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर से अनेक जने हुए लाभान्वित
लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल श्रीगंगानगर द्वारा स्थाई प्रोजेक्ट नेत्र ज्योति के तहत नेत्र रोगियों के लिए ‘दृष्टि ही सृष्टि’ नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं नि:शुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया । अध्यक्ष लॉयन गौरव गोयल ने बताया कि पंजाबी सिटी, बनवाली में लगाए गए इस शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि सादुलशहर विधायक स. गुरवीर सिंह बराड़ के पिताश्री स. बलदेव सिंह बराड़ ने किया