ऊंचाहार: दौलतपुर गांव के पास सड़क पर टूटा तार, फंसकर पलटा ऑटो, चालक की बची जान
ऊँचाहार क्षेत्र में गुरुवार की रात एक ऐसा वाक्या देखने को मिला है, जो वाकई चौंकाने वाला है।थाना क्षेत्र के दौलतपुर गाँव के पास रिमझिम बारिश के बीच सड़क के किनारे से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया, इसी बीच वहां से गुजर रहा ऑटो तारों का उलझकर पलट गया, लेकिन गनीमत ये रही कि, न तो चालक ऑटो पलटने के दौरान चोट आई, तारों में करंट न लगने से हादसा टल गया।