महसी: रामगांव थाने की पुलिस ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया, एवं साफ-सफाई का लिया जायजा
रामगांव थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। वहां के लोगों से संवाद स्थापित किया। साथ ही साथ साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। ज्ञात हो कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर पुलिस सजग और सतर्क है।।