सीतापुर: लालबाग चौराहा अटल चौक पर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर फूलों की वर्षा की
जनपद के लालबाग चौराहे पर अटल चौक पर भाजपा स्थापना दिवस को लेकर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और फूलों की वर्षा की.। रविवार को काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शाम को एकत्रित होकर लालबाग चौराहा पर पहुंचे यहां पर अटल चौक पर अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया फूल की वर्षा की और भाजपा के नारे भी लगाए है।