खुरई: शहरी थाना पुलिस ने 9वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
Khurai, Sagar | Oct 12, 2026 नगर की एक कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा से इंस्टा पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म के आरोपी को शहरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, सोमवार शाम 4 बजे खुलासा करते हुए शहरी थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर तलाश करने के बाद आरोपी बीना निवासी राजा रजक उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।