हुलासगंज: 27 जून तक जिले के सभी स्कूल बंद, डीएम छिरिड बाई भूटिया का सख्त निर्देश, भीषण गर्मी के कारण फैसला
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम छिरिंड बाई भूटिया ने 27 जून तक कक्षा 8 तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश जारी किया है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।