कोडरमा: कोडरमा गौशाला में मकर संक्रांति पर गौवंशों को खिलाया गया तिलकुट और गुड़, लोगों ने लिया आशीर्वाद
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूरे शहर में तिलकुट की सोंधी खुशबू और गुड़ की मिठास ने पर्व का उल्लास घोल दिया। लोग एक-दूसरे को चूड़ा-तिलकुट और गुड़-दही की दावत देकर रिश्तों में मिठास बढ़ाते नजर आए। इसी कड़ी में शहर के यदुटांड़ स्थित श्री कोडरमा गौशाला परिसर में भी मकर संक्रांति विशेष रूप से मिठास भरी रही।