कोडरमा: झुमरीतिलैया: मकर संक्रांति पर कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा ने बिरहोर कॉलोनी, वृद्ध आश्रम व स्टेशन में किया सेवा कार्य
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा, कोडरमा की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को 10 बजे किया गया। इस दौरान बिरहोर टोला झरनाकुंड मंदिर स्थित वृद्ध आश्रम एवं कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच चूड़ा, दही, तिलकुट, गुड़, बिस्कुट, चॉकलेट, बादाम और पापड़ी का वितरण किया गया।