कोडरमा: मकर संक्रांति पर झरनाकुंड में सईद नसीम ने लोगों के साथ साझा किया दही-चूड़ा और तिलकुट, दिखा आदिवासी संस्कृति से जुड़ाव
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता सईद नसीम झरनाकुंड क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के बीच पहुंचे और उनके साथ पारंपरिक दही-चूड़ा एवं तिलकुट का भोजन कर पर्व की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर सईद नसीम ने आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति और आपसी भाईचारे को भारतीय सभ्यता की मजबूत नींव बताया।