कोडरमा: मकर संक्रांति पर कोडरमा गौशाला में लोगों ने अपने वजन के बराबर चारा दान कर किया तुलादान
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया के तत्वावधान में 14 जनवरी को गौशाला परिसर में तुलादान (महाकल्याण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से तुलादान किया गया।