शाहजहांपुर: जिले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों रुपए की संपत्ति को बैंक ने किया सीज, बैंक का कर्ज न चुकाने पर हुई कार्रवाई
दरअसल शाहजहांपुर में राज्यपाल यादव की करोड़ों रुपए की संपत्ति को बैंक ने सीज किया है। राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया मुंबई से भारी कर्ज लिया था और अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बैंक में बंधक बनाया था। जिस पर बैंक में लोन न चुकाने पर यह कार्रवाई की है। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भद्रक कुर्ला कंपलेक्स मुंबई शाखा की ने की।