शाहजहांपुर: कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
दरअसल उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की आशाएं कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि आशा और संगिनी को मिलने वाली राशि को मानदेय के रूप में संशोधित किया जाए। इसके अलावा वर्ष 2015 से अब तक सेवा के दौरान दुर्घटना में या अन्य कारणों से हुई आशाओं की मौत को लेकर 20 लाख रूपये का मुआवजा परिवार को दिलाए जाने की मांग की है।