शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सपा कार्यालय पहुंचे, सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दरअसल समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उनका समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार लोगों की आंखों में आंसू दे रही है।