शाहजहांपुर: आजाद अधिकार सेना ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
दरअसल आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन देकर अधिकार सेना ने मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर लोग रोक लगाई जाए। साथ ही मांग की है कि देश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई हो।