दतिया नगर: बघेल समाज ने शहर में देवी अहिल्याबाई होलकर का भव्य चल समारोह निकाला, श्रद्धा और उत्साह का दिखा संगम
बघेल समाज द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह आज रविवार 12 बजे के आसपास निकाला गया। इस दौरान समाज के महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से निकले इस चल समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। चल समारोह का शुभारंभ विधि-विधान और पूजा-अर्चना के सा