कौंच: कोंच बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा, दो बसों के बीच दबकर कंडक्टर की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Konch, Jalaun | May 12, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह 9 दर्दनाक हादसे में बस कंडक्टर योगेश (48) की मौत हो गई, दिल्ली से लौटी प्रिंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस को पीछे करते समय योगेश चालक को दिशा-निर्देश दे रहे थे, तभी वह दो बसों के बीच फंस गए, गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी कोंच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई।