लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने 116 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया, दिलाई नई पहचान
भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट, लोहरदगा की ओर से शनिवार दोपहर करीब 12: 30 बजे समाहरणालय मैदान में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मांडर की पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग शामिल हुईं।