शिवपुरी नगर: पिपरसमा अनाज मंडी के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मामा के घर से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में पिपरसमा अनाज मंडी के सामने गुरुवार सुबह 9 बजे को स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी और जाम खुलवाया।