राजनगर: खजुराहो में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, बच्चों से बुजुर्गों तक दिखा उत्साह, नगर में छाया जश्न
पर्यटन नगरी खजुराहो में मंगलवार को बाबा भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह करीब 11 बजे एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। शोभायात्रा नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों, युवाओं और