शिवपुरी नगर: ग्राम डुमघना में दबंगों का कहर, जमीन विवाद में परिवार के साथ मारपीट कर घर में लगाई आग; पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता
शिवपुरी जिले के थाना करैरा अंतर्गत ग्राम डुमघना में जमीन विवाद के चलते दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट करने और घर में आगजनी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के रसूख के आगे झुकने और हल्की धाराओं में मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।