कटंगी: एक्शन में आई नगर परिषद कटंगी सड़क पर घूम रहे मवेशियों को भेजा गो शाला
सड़क पर आवारा घूमते मवेशियों के खिलाफ नगर परिषद ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद अध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर और मुख्य नगर पालिका अधिकारी रवि प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन पर नगर परिषद की हाका गैंग ने करीब दर्जन भर से अधिक मूक मवेशियों को पकड़कर कटेधरा स्थित कामधेनु गौशाला भिजवा दिया है। कई बार पशु पालकों को आगाह किया गया था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।