कटंगी: सादाबोड़ी से तहसील मुख्यालय तिरोड़ी को जोड़ने वाला सड़क मार्ग हुआ बदहाल, समस्या बताने हमें ट्रैक्टर से लेकर गए ग्रामीण
जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत सादाबोड़ी से तिरोड़ी तहसील को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बारिश के बाद पूरी तरह से बदहाल हो गया है।सड़क पर साइकिल, मोटरसाइकिल चलाना तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। ऐसे में गांव की समस्या को बताने के लिए ग्रामीणों ने हमें ट्रैक्टर पर बिठाकर सड़क की बदहाली की तस्वीर दिखाई।