तानसेन: कार सवारों ने पेट्रोल पंप मैनेजर और हेल्पर को पीटा और धमकाया भी, मुकदमा दर्ज
Tansen, Gwalior | Jun 26, 2026 पुरानी छावनी क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में ईंधन लेने आए दो बदमाशों ने मैनेजर और हेल्पर की मारपीट कर दी।पुरानी छावनी पुलिस ने इस मामले में पंप मैनेजर सुरेंद्र भदौरिया की शिकायत पर पिंटू तोमर और उसके साथी लला भदौरिया के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।कार में ईंधन लेने आए पिंटू और लला का मैनेजर से विवाद के चलते मारपीट कर दी।