गोरखपुर: पिता की डांट से नाराज 9वीं का छात्र वाराणसी भाग गया, काशी विश्वनाथ के दर्शन कर गोरखपुर लौटा और कहा- मेरा अपहरण हो गया था
गोरखनाथ क्षेत्र में 9वीं का छात्र 30 जून की सुबह घर से स्कूल के लिए निकला और लापता हो गया।परिजनों ने गोरखनाथ थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज कराई।दूसरे दिन छात्र सुबह खुद ही घर आ गया।परिजन उससे लिपटकर रोने लगे।पुलिस को सूचना देकर बच्चे की लौटने की बात बताई।इसके बाद पूछताछ करने पर छात्र ने परिजनों को झूठी कहानी बताई कि उसका अपहरण कर कुछ लोग उसको वाराणसी ले गए थे