कोतमा: बिजुरी में करंट लगने से गाय की मौत
Kotma, Anuppur | Sep 4, 2025 बिजुरी नगर में करंट लगने से गाय की मौत होने का मामला गुरुवार दोपहर 3:00 बजे सामने आया है। डॉक्टर चौहान के घर के पास स्थित बिजली के पोल में करंट के कारण गाय की मौत होगई।प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गाय घास चर रही थी और इसी दौरान वह विद्युत पोल के नजदीक पहुंची और उसके संपर्क में आते ही उसकी मौत हो गई।