महाराजगंज: गौरन खेड़ा में खेत में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन लोग घायल
28 मई बृहस्पतिवार शाम 6 बजे के आसपास मारपीट की घटना बताई जा रही है। तीन घायलों का इलाज अस्पताल में किया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। खेतों में बकरी चराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे है। सूचना पुलिस को दी गई है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।