कचनौदा रेलवे लाइन स्थित बड़े मंदिर के पास अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर पड़ा मिलने की सूचना के साथ ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत चुनाव पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई मौत की गुत्थी को सुलझाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।