पथरगामा: पथरगामा मध्य विद्यालय तुलसी किता में गैस सिलेंडर में लगी आग, दो रसोईया झुलसी
प्रखंड के पथरगामा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय तुलसी किता मैं बुधवार को दोपहर में स्कूली बच्चों के लिए मध्यान भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई इस हादसा में विद्यालय की दो रसोईया प्रतिमा देवी एवं अरुणा देवी झुलस गई दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा इलाज के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सक मनीष राज के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया