सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मास्टर प्लान गली नंबर 2 के सामने स्थित उपडाकघर एवं आधार सेंटर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सेंटर का ताला तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपए कीमत के उपकरण और सामान पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार चोर प्रिंटर, मॉनिटर, फिंगर मशीन सहित अन्य समग्री ले उड़े अज्ञात चोर।