अनूपपुर: जिले में बदला मौसम: छाए काले बादल, रिमझिम बारिश और धूप-छांव का सिलसिला
जिले में बुधवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित फुनगा, राजेंद्रग्राम, अमरकंटक और जैतहरी में काले बादल छा गए। सुबह 10.30 बजे हल्की हवाओं के साथ 5-7 मिनट तक बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद अचानक सूरज देव ने धूप बिखेरी। मौसम ने फिर करवट बदली और लगभग 5 मिनट तक तेज रिमझिम बारिश हुई। शाम को भी जिले में झमाझम बारिश हुई ।