भदेसर: सोनियाणा के रेवलिया कलां में शिव पंचायत स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, शोभायात्रा और महायज्ञ से गूंजा गांव
कालू राम सेन ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया कि रेवलिया कला गांव में शिव पंचायत की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। सुबह भगवान गणेश, कार्तिकेय, माता पार्वती और नंदी महाराज के विग्रहों की विधिवत स्थापना की गई। हेमाद्रि स्नान के बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और पंचकुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ महाप्रसादी