जसवंतनगर: बारिश के पानी में डूबा ग्राम नगला नरिया, जलभराव से घरों में घुसा पानी, लोग परेशान
जसवंतनगर के ग्राम नगला नरिया में हुई बारिश से गांव में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई। सड़कें और गलियां पानी में डूब गईं तथा कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के तालाबों पर कथित अतिक्रमण और वर्षों से सफाई न होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। उनका कहना है कि तालाब की सफाई नहीं हुई, जिससे वे गाद से भर चुके हैं।