गुना नगर: खेकड़ा रोड गुलाबगंज रेलवे अंडरपास में बारिश से भरा पानी, शादियों में लोगों को हुई परेशानी
गुना शहर में शिवपुरी रेलवे लाइन खेजरा रोड गुलाबगंज में बने रेलवे अंडरपास में बीती रात हुई बारिश में पानी भर गया। 5 और 6 मई की रात शादियों के दौरान लोग परेशान हुए। 6 मई को यात्री सेवा संगठन गुना के सुनील आचार्य ने रेलवे के शिवपुरी और भोपाल अधिकारियों को मौके के वीडियो भेज कर शिकायत दर्ज कराई है। लोगों ने स्थाई समाधान और ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।