सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस ने एक साल से फरार जाली नोट मामले के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस ने जाली नोट प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। चंदवाजी थाना पुलिस टीम ने करीब एक साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी विकास को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में कार्रवाई की गई है।