कोंडागांव: ग्राम पंचायत मुंगवाल के ठोटी मड़ानार में बुढ़ी माता वार्षिक मेला सम्पन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
ग्राम पंचायत मुंगवाल के आश्रित ग्राम ठोटी मड़ानार में 12 अप्रैल 2026, रविवार को बुढ़ी माता वार्षिक मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मेले में 7 से 8 गांवों के देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले का आनंद लेने पहुंचे।