लोहरदगा: शराब पीकर व बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त डॉ ताराचंद
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने जिले में चिन्हित स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा हेल्मेट नहीं पहनकर दोपहिया वाहन चलाने वालों की सख्ती से जांच की जाए।