नोहर, राजकीय उप जिला चिकित्सालय में नवनिर्मित ओपीडी भवन का उद्घाटन विधिवत रूप से हुआ। उद्घाटन उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मेहरूनिशा टाक एवं चिकित्सालय पीएमओ डॉ. हंसराज शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।नवनिर्मित ओपीडी भवन के शुभारंभ से अस्पताल में आने वाले मरीजों को पंजीकरण, परामर्श एवं उपचार की सुविधा एक जगह मिलेगी