मांट: बंसीवट में एक स्थान पर संतों को स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद ने शुरु कराया सर्वे
Mat, Mathura | Jun 20, 2026 मांट के निकट राधा-कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट के कायाकल्प और सुंदरीकरण की कवायद तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने क्षेत्र के विकास के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत, वर्तमान में बंसीवट परिसर में जगह-जगह बनी संतों की कुटियाओं को हटाकर अब एक निश्चित स्थान पर सुव्यवस्थित तरीके से स्थापित किया जा सकता है ।