जोगापट्टी: योगापट्टी में देसी शराब बनाने के दौरान पुलिस की छापेमारी, 110 लीटर शराब बरामद
कल शनिवार दिनांक 19 अक्टूबर रात करीब 10 बजे योगापट्टी के गोनोरिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, गन्ने की खेत में छिपकर देसी शराब बनाई जा रही थी, इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी की, मौके से 110 लीटर देसी शराब, 5 गैस सिलेंडर, 4 एल्यूमिनियम का बर्तन, 2 चूल्हा, 2 शराब बनाने का उपकरण, 2 किलोग्राम नौशादर और 1 चापकल हेड बरामद किया गया।