जोगापट्टी: पकड़ीहार गांव में अज्ञात चोरों ने ट्रैक्टर की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
शनीचरी थाना क्षेत्र के पकड़ीहार गांव में कल सोमवार दिनांक 14 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर की चोरी करने का मामला सामने आया है, उक्त मामले में ट्रैक्टर मालिक रिंकू साह के द्वारा शनीचरी थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है, मामले में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।