लखनादौन विकासखंड के लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम गोसाई खमरिया में आज दिन सोमवार को रात करीब 8:30 बजे बच्चा चोरी के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई है तो वही एक अन्य व्यक्ति को भी जख्मी किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।