आरा: अब विकास मित्र, आवास सहायक और आवास पर्यवेक्षक बनाएंगे आय-जाति आवासीय प्रमाणपत्र दाखिल, खारिज और परिमार्जन
Arrah, Bhojpur | Apr 13, 2026 भोजपुर जिले में राजस्व कर्मचारी, अंचलाधिकारी और पंचायत सचिवों के सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले जाने के कारण आम जनता के साथ-साथ सरकार की विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर डीएम ने आपातकालीन वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अब आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक और विकास मित्र लोक सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।