विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के छाताटांड में करंट से युवक की मौत, दो मासूम और बेबस पत्नी पीछे छूटे
विष्णुगढ़ के छाताटांड में करंट से युवक की मौत के बाद पसरा मातम, पीछे छूट गए दो मासूम और बेबस पत्नी। विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो पंचायत अंतर्गत छाताटांड़ गांव में 11 हजार वोल्ट के झूलते हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हुई 36 वर्षीय राजेश उर्फ छोटू यादव की मौत के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।