विदिशा नगर: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, कांग्रेस ने खोला विरोध का मोर्चा
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक नीमताल पर बुधवार दोपहर 1 बजे धरना प्रदर्शन एवं एक दिवसीय उपवास किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नामांकन निरस्त करने की प्रक्रिया में नियमों और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया।