भोरे: सकतौली गांव में जीविका सचिव से मारपीट और लूट, दो लोगों पर एफआईआर दर्ज
जगतौली ओपी क्षेत्र के सकतौली गांव की जीविका सचिव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जिसमें उनके बयान पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बताया जाता है कि सकतौली गांव निवासी गुड्डू चौहान की पत्नी राजकुमारी देवी जीविका संघ में सचिव के पद पर काम करती है, 13 अप्रैल को मीटिंग के लिए वह अपने ग्रुप के सदस्यों को बुलाने गई थी.