नूंह-कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शिकायत निवारण समिति में बैठक की अध्यक्षता की
नूंह,21 अक्टूबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बैठक के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को विस्तार से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए।
हमारी सरकार जनसेवा की भावना के साथ आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की बात सुनी जाए और उसे न्यायसंगत समाधान मिले।
Faridabad, Faridabad | Oct 21, 2026