शाहबाद: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न, 60 शिकायतों में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण
तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरु रानी ने शिकायतें सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में 60 शिकायतें आई जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया।