बांसगांव: उपजिलाधिकारी गोला को प्रार्थना पत्र सौंपकर वार्ड नं 14 मन्नीपुर मुहल्ला के जर्जर मार्ग को बनवाने की मांग की गई
उपनगर गोला के वार्ड नंबर 14 निवासी तेज प्रताप तिवारी के द्वारा जर्जर हो चुके मार्ग को जल्द बनवाने की मांग का एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को सूचित किया गया कि वार्ड नं 14 मन्नीपुर मुहल्ला में रामजानकी मार्ग से मन्नीपुर तक एक सार्वजनिक मार्ग है जो जगह-जगह जर्जर हो गया है और मार्ग में बनी पुलिया धंस गई है।